Advertisement
‘ढगाला लागली।।’ गाने में नुसरत, आयुष्मान और रितेश का डांस देख आप भी थिरकने लगेंगे
बॉलीवुड में अक्सर कुछ नया करने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना (ayushmann khurrana) अभिनीत फिल्म 'ड्रीमगर्ल' (Dreamgirl) को लेकर दर्शकों का उत्साह आसमान छू रहा है।

बॉलीवुड में अक्सर कुछ नया करने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना (ayushmann khurrana) अभिनीत फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ (Dreamgirl) को लेकर दर्शकों का उत्साह आसमान छू रहा है। इसी बीच ड्रीमगर्ल का एक और शानदार गाना रिलीज़ हो गया है। ढगाला लागली (Dhagala Lagali) के टीज़र रिलीज़ होने के बाद से ही फैंस इसका इंतज़ार कर रहे थे। आख़िरकार गाना रिलीज़ हो गया है और फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो गया है। गाना काफ़ी मजेदार है। रितेश देशमुख, आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा ने गाने में ज़बरदस्त तड़का लगाया है।
Advertisement
दरअसल, ढगाला लागली यह एक लोकप्रिय मराठी गाना है। रितेश, आयुष्मान और नुसरत तीनो ही मराठी आउटफिट में नज़र आए। देखें वीडियो।
फिल्म की बात करें तो इसमें आयुष्मान बेहद यूनिक रोल प्ले करते नजर आएंगे। उनके साथ अनु कपूर फिर एक बार धमाल मचाते नजर आएंगे। ड्रीमगर्ल में आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा और अनु कपूर के अलावा, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, विजय राज और राजेश शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
[यह भी पढ़ें:इस वजह से एकता कपूर ने ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए आयुष्मान खुराना को चुना]
फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है, जो एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह द्वारा निर्मित है। ड्रीमगर्ल 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।
Advertisement