Advertisement
हमें तुमसे प्यार कितना मूवी रिव्यू: एकतरफ़ा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक के जुनून की दास्तां
टीवी स्टार करणवीर बोहरा की फिल्म ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ ट्रेलर और पोस्टर के ज़रिये दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में कामयाब हुई है।

- सिनेमा – हमें तुमसे प्यार कितना
- सिनेमा प्रकार – रोमांटिक थ्रिलर
- अदाकार – करणवीर बोहरा, प्रिया बनर्जी, समीर कोचर
- निर्देशक – ललित मोहन
- अवधि – 1 घंटा 31 मिनट
Advertisement
प्रस्तावना
टीवी स्टार करणवीर बोहरा की फिल्म ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ ट्रेलर और पोस्टर के ज़रिये दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में कामयाब हुई है। कुछ लोग फिल्म की तुलना शाहरुख़ खान की फिल्म डर से भी कर रहे हैं। आइये जानते हैं इस फिल्म में क्या है और यह आपका मनोरंजन कर पाएगी या नहीं।
कहानी
मशहूर राइटर अनन्या त्रिपाठी (प्रिया बनर्जी) मनाली के एक कॉलेज में स्टोरी राइटिंग सिखाती हैं। उनके छात्र ध्रुव (करणवीर बोहरा) को प्रिया से इश्क हो जाता है। ध्रुव को लगता है प्रिया भी उसे पसंद करने लगी है। इसी बीच बिलेनियर रणवीर ढिल्लन (समीर कोचर) संग प्रिया की सगाई हो जाती है। फिर शुरू होती है ध्रुव के एकतरफ़ा प्यार के जुनून की दास्तां। प्रिया के प्यार की दीवानगी ध्रुव के सिर चढ़ जाती है। इश्क में पागल ध्रुव वो सब कर गुज़रता है जो एक सिरफिरा आशिक करता है।
प्रिया इस बात से बेख़बर होती है कि उसके साथ जो कुछ हो रहा है वो ध्रुव कर रहा है। जिस पर प्रिया को शक होता है, उसकी भी हत्या हो जाती है। और तो और उस हत्या के जुर्म में ख़ुद प्रिया ही फंस जाती है। प्रिया को पाने के लिए ध्रुव क्या-क्या कर गुज़रता है? क्या प्रिया को ध्रुव की असलियत पता चलती है? क्या ध्रुव को प्रिया मिलती है? इन सारे सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
अदाकारी
फिल्म की कहानी करणवीर बोहरा और प्रिया बनर्जी के किरदारों के इर्द गिर्द घुमती है। करणवीर में डर वाले शाहरुख खान की झलक दिखती है। सिरफिरे आशिक की भूमिका के साथ उन्होंने न्याय किया है। प्रिया भी अपने किरदार में जचती हैं। समीर कोचर भी छाप छोड़ते नज़र आते हैं। बाकि कलाकारों ने ठीक-ठाक अदाकारी की है।
निर्देशन और छायांकन
ललित मोहन ने निर्देशन तो संतोष टी ने छायांकन की बागडोर संभाली है। कहानी के अनुसार दोनों ने अच्छा प्रयास किया है। हालांकि इसमें और बेहतरी की गुंजाइश नज़र आती है।
संगीत
फिल्म का शीर्षक गीत लुभाता है। बाकी के गाने भी आकर्षक लगते हैं। बैकग्राउंड स्कोर ठीक है।
हमें तुमसे प्यार कितना मूवी रिव्यू
ऊपर दी बातों पर गौर करके आप इस फिल्म को एक बार ज़रूर देख सकते हैं।
- Rating
Advertisement