Advertisement
इन 5 धाकड़ वजहों के लिए ज़रूर देखें सलमान खान की फिल्म दबंग 3
सलमान खान (salman khan) की फिल्म के सबसे बड़ी खासियत होती है, वो ख़ुद। दबंग 3 मे भी सलमान खान कूट कूटकर भरे हैं।

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज़ हो गई है। फैंस को फिल्म का बेकरारी से इंतज़ार था। फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। आइये जानते हैं ये फिल्म आपको क्यों देखनी चाहिए।
Advertisement
दबंग 3 देखने की 5 धाकड़ कारण
सलमान खान
सलमान खान (salman khan) की फिल्म के सबसे बड़ी खासियत होती है, वो ख़ुद। दबंग 3 मे भी सलमान खान कूट कूटकर भरे हैं। सलमान ने जमकर एक्शन, कॉमेडी और रोमांस करते नज़र आए। सलमान के फैंस के लिए ये किसी ईद से कम नहीं है। सलमान खान के डायलॉग भी आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे।
एक्शन का तड़का
फिल्म का एक्शन काफ़ी जोरदार है। साउथ की फिल्मों का एक्शन बॉलीवुड के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। उसी तरह का ज़बरदस्त एक्शन इसमे देखने मिलता है। सलमान और किच्चा के एक्शन सीन पैसा वसूल हैं।
सोशल मैसेज
फिल्म मे नेकी, धूम्रपान, विधु-विधुर की शादी, महिला संबंधित अपराध से जुड़े मुद्दों पर जागृति की गई है। सलमान का ये क़दम सराहनीय है। फिल्म मे सकारात्मकता को प्रसूत किया गया है। जीवन मे बड़ी व्यक्तिगत समस्या आने के बावजूद चुलबुल कबीर सिंह बनने के बजाए सही मार्ग का चयन करता है।
कॉस्टयूम
फिल्म मे कॉस्ट्यूम बहुत मोहित करते हैं। सलमान खान ने तो एक से बढ़कर एक शानदार शर्ट्स पहनी हैं। साथ ही सई और सोनाक्षी के कॉस्ट्यूम भी शानदार हैं।
फॅमिली एंटरटेनर
त्योहार का मौका है, ऐसे मे यदि आप अपने पूरे परिवार संग कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो आपके लिए दबंग 3 एक खूबसूरत विकल्प है। पूरे परिवार के साथ आप इस फिल्म का मनोरंजन कर सकते हैं।
Advertisement