Advertisement
निरहुआ संग हार पहने नज़र आईं आम्रपाली दुबे, तो लोगों ने पूछे ऐसे सवाल
आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनो की हार पहने हुए सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रही है। फैन को लग रहा है दोनो ने शादी कर ली है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनकी तस्वीरें और वीडियो बड़ी ही तेजी के साथ ट्रेंड करती रहती हैं। तो आम्रपाली भी फैन्स को कभी निराश नहीं करती हैं। वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
Advertisement
हमेशा की तरह आम्रपाली ने इस बार भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ के संग अपनी तस्वीर साझा की है। आम्रपाली के सोशल अकाउंट से पता चलता है कि फिल्मों की तरह असल लाइफ में भी दोनो स्टार्स की केमिस्ट्री लाजवाब है। पर अम्रपाली द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में दोनो एक साथ हार पहने हुए दिख रहे हैं। जहां दिनेश लाल पिंक आउट फिट में नज़र आ रहे हैं तो वहीं आम्रपाली भी व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने सर पर पल्लू डाल रखा है।
बता दें कि यह तस्वीर विंध्याचलकी है जहां दोनो सितारे मां विंध्यवासीनी मंदिर में दर्शन करने गए हैं। पर दोनो सितारो की इस तस्वीर ने फैन्स के मन में संदेह पैदा कर दिया है। एक फैन ने तो यहां तक सवाल किया है कि क्या दोनो ने शादी कर ली है।
वहीं दोनो सितारो के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही दोनो अपकमिंग फिल्म ‘लल्लू की लैला’ में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म अगले महीने 9 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें:आम्रपाली संग इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे निरहुआ, रिलीज डेट आई सामने]
Advertisement