Advertisement

वीडियो: कल्लू के जन्मदिन पर जब आम्रपाली ने मांग ली किस, तो एक्टर ने ऐसे दिया मजेदार रिएक्शन

आम्रपाली दुबे(Aamrapali Dubey) ने भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu)के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गाना गाते हुए आम्रपाली कल्लू से किस मांग रही हैं। तब कल्लू ने दिया ऐसा रिएक्शन।

513

भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस मानी जाने वाली अम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)के फैन्स की तादाद सोशल मीडिया पर काफी है। लोगों को उनकी अदाएं बेहद पसंद आती है। वहीं अम्रपाली भी सोशल मीडिया पर अपनी एक से एक से अदाओं को फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अक्सर देखा जाता रहा है कि अम्रपाली केे साथ उनके वीडियो और तस्वीरों में भोजपुरी के सुपर स्टार निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार उनके साथ कम भोजपुरी के सिंगर और अभिनेता अरविंद अकेला दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

दरअसल आज अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का आजा अपना २१ वां जन्मदिन मना रहे हैं। कल्लू के बारे में बता दें उन्होंने बेहद कम उम्र में १०० से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अपनी आवाज दे चुके हैं। यह नहीं उन्होंने बतौर लीड एक्टर ३५ से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। तो वहीं अम्रपाली ने अरविंद के जन्मदिन को बेहद ख़ास बनाने के लिए उनके साथ एक टीक टॉक वीडियो पेश किया है। इस वीडियो में दोनो एक दूसरे के साथ ड्यूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां अम्रपाली भोजपुरी गाने चिप्स खिलाके लिप्स पे चुम्मा गाना गाती हुई दिख रही हैं।

 

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अम्रपाली ने अपने कैप्शन में कल्लू को बधाई देते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे अरविंद अकेला कल्लू, भगवान आपकी उन सभी इच्छाओं को पूरा करे जिसे आप चाहते हैं। वहीं अरविंद ने अम्रपाली का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा थैक्यू अम्रपाली जी आज चिप्स ज़रूर खाउंगा।

(यह भी पढ़ें : आम्रपाली ने ‘कद्दुआ के रस’ गाने पर निरहुआ संग लचकाई कमर, देखें वायरल वीडियो)

Advertisement