Advertisement
लंदन में दिनेश लाल यादव संग कुछ यूं रोमांस फरमा रही हैं आम्रपाली दुबे, देखे तस्वीरें
भोजपुरी क्विन अम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) संग अपनी तस्वीरें शेयर की है। यह तस्वीरें लंदन की है जहां दोनो एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

भोजपुरी क्विन अम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनकी तस्वीरें लोग खूब पसंद करते हैं। पर उनके साथ भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनो की एक साथ तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आती हैं। तो वहीं आम्रपाली भी दिनेश लाल यादव के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जहां दोनो एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देती हैं। पर इसी तरह एक बार फिर दोनो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Advertisement
दरअसल हाल ही में आम्रपाली ने अपनी और दिनेश लाल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों मे दोनो एक दूसरे के साथ लंदन में क्वालीटी टाइम बिताते हुए देखे जा रहे हैं। यहां दोनो का एक रोमांटिक अंदाज के देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे इन तस्वीरों को लेकर बताया जा रहा है कि लंदन में दोनो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं। वहीं इस तस्वीर को शेयर करने के साथ आम्रपाली ने लिखा है “दुल्हा हिन्दुस्तानी…दुल्हा इंग्लिशतानी”। नीचे देखें तस्वीरें
बता दें कि कुछ दिनों पहले जब आम्रपाली ने दिनेश लाल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जहां दोनो एक साथ हार पहने नज़र आए। इस तस्वीर से लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया, कि दोनो ने शादी कर ली। पर असल में यह तस्वीर विंध्यवासिनी देवी के मंदिर की थी, जहां दोनो दर्शन करने गए थें।
बता दें कि पिछली बार दोनो को फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को देखना गया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर ख़ूब देखा जा रहा है आम्रपाली-निरहुवा का ‘सामान चुनमुनिया’ गाना, देखें हॉट वीडियो]
Advertisement