Advertisement
इंटरनेट पर ख़ूब देखा जा रहा है आम्रपाली-निरहुवा का ‘सामान चुनमुनिया’ गाना, देखें हॉट वीडियो
भोजपुरी जगत में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। इन दिनों दोनो का भोजपुरी गाना 'सामान चुनमुनिया' सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

भोजपुरी जगत में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनो जब भी किसी फिल्म के साथ पर्दे पर आते हैं, तो धमाल मचा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनो काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं इन दिनों दोनो का भोजपुरी गाना ‘सामान चुनमुनिया’ सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब सुन रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं इस गाने के बारे में और कुछ जिसे देखने के लिए आप भी एक्साइटेड हो जाएंगे।
Advertisement
इस भोजपुरी गाने’ सामान चुनमुनिया’ में आम्रपाली का बेहद खूबसूरत और हॉट अंदाज देखते ही बन रहा है। वहीं दिनेश लाल भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। गाने में दोनो का रोमांस चार चांद लगा रहा है। ये गाना निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’ (Nirhua Chalal Sasural 2) का है जिसने हंगामा मचा दिया है। यू ट्यूब पर इस गाने को अब तक10,126,615 व्यूज़ मिल चुके हैं। तो फिर देर किस बात की आप भी सुनिए इस गाने को
वहीं दोनो सितारो के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो पिछली बार दोनो, फिल्म लल्लू की लैला (Lallu Ki Laila) में रोमांस का तड़का लगाते हुए दिखाई दिए थें। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। आपको यह गाना कैसा लगा हमें ज़रूर बताइए। साथ ही मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आम्रपाली दूबे ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख झूम उठेंगे]
Advertisement