Advertisement
रामायण के वॉर सीन में लड़ते-लड़ते डांस करता दिखा सैनिक, वीडियो देख लोगों ने किया जमकर ट्रोल
एक्टर करणवीर बोहरा(Karanvir Bohra) ने रामायण में हुए युद्ध के दौरान का एक फनी वीडियो शेयर किया

सरकार ने कोरोना वायरस(Corona virus) लॉकडाउन(Lock down) में लोगों के मनोरंजन के लिए रामानंद सागर(Ramanand Sagar) के पौराणिक धारावाहिक शो रामायण(Ramayan) का रिपीट टेलीकास्ट करने का फैसला लिया था। रामायण का रिपीट टेलीकास्ट सुपरहिट रहा और करोड़ों दर्शकों ने शो को बड़ी दिलचस्पी से देखा।
Advertisement
इसी बीच सोशल मीडिया पर रामायण में हुए युद्ध के दौरान का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंटरनेट उजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किये है। जिनमें एक्टर करणवीर बोहरा(Karanvir Bohra) का नाम भी शामिल हैं।
एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शो रामायण युद्ध का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में सैनिक लड़ने के बजाय डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा कि, ‘मुझे ये वीडियो पोस्ट करना पड़ा, हम सोचते है कि क्या एपिक लड़ाई है, बिलकुल ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ की तरह। इसके साथ करणवीर ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। आप भी देखियें फनी वीडियो……
वहीं ट्रोलर्स भी करणवीर के वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए वीडियो पर लिखा कि, ‘जब आपको अपने काम के लिए सही फीस नहीं मिलती’। एक और ट्रोलर ने लिखा कि ये बहुत मजाकिया है। आप भी देखियें ट्रोलर्स के कमेंट …..
यह भी पढ़ें-रामायण की सीता ने अपनी उस फिल्म का गाना शेयर किया, जिसकी शूटिंग के बाद हीरो का निधन हो गया था
बता दें कि, इससे पहले महाभारत सीरियल भी अपने सेट को लेकर खबरों में आया था। इंटरनेट उजर्स ने दावा किया कि, महाभारत के कलाकार शूटिंग के दौरान एयर कूलर इस्तेमाल करते थे। एयर कूलर को खम्बों में छिपाकर लगाया जाता था। बाद में यह दावा झूठा साबित हुआ था। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement