Advertisement
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या चौकसे का निधन, इस बीमारी से थी पीड़ित
अभिनेत्री दिव्या चौकसे(Divvya Chouksey) ने दुनिया को अलविदा कहा

बॉलीवुड के लिए साल 2020 वाकई में बेहद मनहूस साबित हो रहा है। पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड में एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। रविवार को अभिनेत्री दिव्या चौकसे(Divvya Chouksey) का कैंसर के चलते निधन हो गया। बीते 1.5 सालों से दिव्या कैंसर की जानलेवा बीमारी से जूझ रही थीं। कल दिव्या कैंसर की जानलेवा बीमारी के सामने जंग हार गईं।दिव्या महज 28 वर्ष की थी। इस दुखद खबर को अभिनेत्री के कजिन अमिश वर्मा ने लोगों के साथ शेयर किया।
Advertisement
इंडिया कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक दिव्या के कजिन अमिश वर्मा ने अभिनेत्री के निधन की खबर को शेयर करते हुए लिखा कि, ”मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है की मेरी कजिन दिव्या चौकसे का कैंसर की वजह से बहुत छोटी सी उम्र मे आज निधन हो गया है। दिव्या ने लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था और वो एक बहुत अच्छी मॉडल भी थीं। उन्होने कई सारी फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। आज वो हमें यूं छोड़ कर चली गई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे’।
वहीं दिव्या ने अपने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में दिल तोड़ने वाला संदेश लिखा था। उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा था कि, ‘वे डथबेड पर हैंं’। आप भी देखियें दिव्या की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट …..
यह भी पढ़ें- शोले के सूरमा भोपाली नहीं रहे, 81 साल की उम्र मे हुआ निधन
दिव्या ने फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं दिव्या साल 2011 में मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट का भी हिस्सा रही थीं। इसके अलावा दिव्या कई शो और अन्य फिल्मों में नजर आई थीं। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।
Advertisement