Advertisement
फिल्म में अपने किरादार को रियल दिखाने के लिए इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने बढ़ाए वजन
बॉलीवुड में बने रहने के लिए एक्ट्रेसेस खुद को काफी फिट रखती हैं। पर आज हम उन एक्ट्रेसेस की बात करेंगे जिन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना वज़न तक बढ़ा लिया। फिर चाहे वह फिल्म 'थलाइवी' के लिए कंगना रनौत (kangna ranaut) हों या फिर 7 खून माफ के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का लुक..

फिल्मों में किरदारों के साथ खेलना ही एक अच्छे स्टार के गुण होते हैं। फिर चाहे वह कैसा भी किरदार हो। बॉलीवुड में बने रहने के लिए एक्ट्रेसेस खुद को काफी फिट रखती हैं। पर आज हम उन एक्ट्रेसेस की बात करेंगे जिन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना वज़न तक बढ़ा लिया। फिर चाहे वह फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए कंगना रनौत (kangna ranaut) हों या फिर 7 खून माफ के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का लुक..
Advertisement
किरदार के इन एक्ट्रेसेस ने बढ़ाए वजन
कंगना रनौत
कंगना रनौत जल्द ही दिवंगत सीएम और अभिनेत्री जयललिता की आगामी बायोपिक ‘थलाइवी’ में नज़र आनेवाली हैं। फिल्म का पहला लुक रिलीज़ होते ही कंगना के वजन को लेकर चर्चा होने लगी। रिपोर्ट के अनुसार जयललिता की तरह दिखने के लिए कंगना ने अपना 6 किलो वजन बढ़ाया। एक इंटरव्यू में कंगना ने खुलासा किया था कि उन्होंने वजन बढ़ाने के लिए हॉर्मोन पिल्स की मदद ली। साथ ही वजन बढ़ाने वाली चीजें खाने लगी।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 7 खून माफ के लिए खूब मेहनत की थी। इस फिल्म में उन्होंने 65 वर्षीय महिला का किरदार निभाया था। खबरों की माने तो मेकअप टीम ने प्रियंका को लुक को उभारने के लिए उनकी दादी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था।इस फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज भी चाहते थे कि इस किरदार में फिट होने के लिए प्रियंका अपना वजन बढ़ाए। इसके लिए बताया जाता है कि प्रियंका ने खूब वजन बढ़ाए।
करीना कपूर खान
साइज जीरो के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर, ने राजकुमार कुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ के लिए अपने वजन बढ़ाए थें। दरअसल फिल्म में करीना नेएक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें स्वास्थ होना ज़रूरी है। खबरों की मानें तो करीना ने कुछ किलो वजन बढ़ाए थे। यह फिल्म काफी हिट हुई।
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ ‘दम लगा के हईशा’ के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में मोटी लड़की संध्या के किरदार में थीं। रिपोर्ट की मानें तो केवल 8 महीने में भूमि ने इस किरदार के लिए 27 किलो वजन बढ़ाया था।
Advertisement