Advertisement
कैटी पेरी की वेलकम पार्टी में ऐश्वर्या और मलाइका समेत कई सितारों ने की शिरकत, देखें तस्वीरें
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) इन दिनों भारत आईं हुईं हैं। बता दें कि कैटी जल्द ही मुंबई में आयोजित होने वाले एक म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाली हैं।

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) इन दिनों भारत आईं हुईं हैं। बता दें कि कैटी जल्द ही मुंबई में आयोजित होने वाले एक म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाली हैं। मशहूर सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) के भारत आने की खुशी में फिल्म मेकर करण जौहर ने उनके लिए शानदार बीते रोज शानदार वेलकम पार्टी रखी। जिसमें बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक दिग्गज सितारे शामिल हुए। देखें इस धमाकेदार पार्टी की इनसाइड तस्वीरें…
Advertisement
कैटी पेरी (Katy Perry) की इस वेलकम पार्टी में मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), अनन्या पांडे (Ananya Panday), अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर समेत कई नामी सितारों ने पार्टी में शिरकत की। पार्टी से कैटी पेरी संग फिल्मी सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
पार्टी में कैटी पेरी ऑफ शॉल्डर पर्पल-गोल्डन ड्रेस में पहुंची थीं। अमेरिकन सिंगर से मिलकर बी-टाउन के सितारे काफी खुश नजर आए।

अनन्या पांडे (Ananya Panday) की पॉप सिंगर कैटी पेरी संग ये तस्वीर वायरल है। ब्लैक ड्रेस में अनन्या उनके कम खूबसूरत नहीं लग रही हैं।
कैटी पेरी संग कियारा आडवाणी की यह सेल्फी लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
पार्टी में नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी संग पहुंची थीं। कैटी पेरी संग उनकी ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।
(यह भी पढ़ें : रानू मंडल और हिमेश रेशमिया के नए गाने ‘आशिकी में तेरी’ ने मचाई धूम, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल)
बॉलीवुड और मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement