Advertisement
अपने इस लुक की वजह से अजय देवगन की बेटी न्यासा फिर हुईं ट्रोल, लोगों ने किए भद्दे कमेंट
अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल की लाड़ली बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) अक्सर किसी ना किसी वजह के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल की लाड़ली बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) अक्सर किसी ना किसी वजह के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि यह न्यासा के लिए पहली बार नहीं हैं, बल्कि इसके पहले वह अपनी स्किन टोन और कपड़ो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। बता दें कि न्यासा (Nyasa Devgn) इस बार अपने मेकअप को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। काजोल की बेटी यह मेकअप देखकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। देखें वीडियो..
Advertisement
इंटरनेट में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि न्यासा (Nyasa Devgn) हाल ही में मां काजोल के साथ अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं थीं। जहां उन्होंने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। न्यासा (Nyasa Devgn) का यह लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा था। लेकिन लोगों की नजरें उनके द्वारा किए गए मेकअप पर जाकर थम गईं।
काजोल की बेटी का यह हैवी मेकअप लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने उसे जमकर ट्रोल कर दिया। कुछ लोगों ने उनके इस लुक को देखकर कहा,’150 किलो मेकअप लगाया है।’ इतना ही नहीं तो किसी ने उन्हें आर्टिफिशल लुक वाली बताया। देखें लोगों के कमेंट्स…




(यह भी पढ़ें : अक्षय से लेकर अजय तक, इन 6 सितारों को बॉलीवुड में ही मिली अपनी दुल्हन)



आपको बता दें कि न्यासा (Nyasa Devgn) ने अपने इस लुक को हसीन बनाने के लिए आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। गौरतलब है कि बेटी न्यासा की ट्रोलिंग को लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी आपत्ती जाहिर कर चुके हैं। अपने एक इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि इस तरह की ट्रोलिंग से न केवल न्यासा (Nyasa Devgn) बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है।
Advertisement