Advertisement
फोर्ब्स 2019: बॉलीवुड के 10 सितारों ने बनाई जगह, अक्षय कुमार बने सबसे ज़्यादा कमाने वाले स्टार
मशहूर मैगज़ीन फोर्ब्स ने एक बार फिर भारत के 100 मशहूर हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है।पर इस लिस्ट में जहां बॉलीवुड सितारो की बात की जाए तो सबसे टॉप पर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आ गए हैं। इन बॉलीवुड दिग्गजों को पछाड़ा।

मशहूर मैगज़ीन फोर्ब्स ने एक बार फिर भारत के 100 मशहूर हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। पर इस लिस्ट में जहां बॉलीवुड सितारो की बात की जाए तो सबसे टॉप पर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आ गए हैं। जी हां पिछली बार इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान टॉप पर थें लेकिन इस बार कमाई के मामले में वह लिस्ट में थोड़ा नीचे आ गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से स्टार कमाई के मामले मे लिस्ट में कौन से पायदान पर हैं।
Advertisement
अक्षय कुमार
मिशन मंगल, केसरी और हाउसफुल 4 जैसी लगातार सुपरहिट फिल्मे देने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में अक्षय तीसरे स्थान पर थें। पर इस बार लगातार तीन हिट फिल्मों से 293.25 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद अक्षय दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
सलमान खान
सलमान खान (Salman Khan) पिछले साल 1 पहले स्थान पर थें। पर इस साल वह तीसरे स्थान पर हैं। लिस्ट के अनुसार इस साल सलमान 229.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे पायदान पर आ गए हैं।
अमिताभ बच्चन
इस बार इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक बड़ी छलांग लगाई है। पिछली बार वह सातवे नंबर पर थें, पर इसबार वह छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर आ गए। इस साल बिग बी ने 239.25 करोड़ की कमाई के साथ यह पायदान हासिल किया है।
शाहरुख खान
इस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ज़ीरो रिलीज़ हुई। वहीं लोगो को अब उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार हालांकि किंग खान ने इसकी घोषणा नहीं की है। पर इस साल शाहरुख 124.38 करोड़ की कमाई के साथ शाहरुख छठवें पायदान पर आ गए हैं।
रणवीर सिंह
फिल्म गली बॉय की सफलता से इस साल रणवीर सिंह खूब सुर्खियों में रहें। इस साल 118.2 करोड़ की कमाई के साथ रणवीर सातवें स्थान पर आ गए हैं।
आलिया भट्ट
रणवीर सिंह के साथ फिल्म गली बॉय में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने खूब सुर्खियां बटोरी। आलिया 59.21 करोड़ रुपए की कमाई के साथ आठवे पायदान पर हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरो में रिलीज़ होगी। वहीं लिस्ट में दीपिका 48 करोड़ की कमाई के साथ 10वें क्रमांक पर आ गई हैं। इस साल दीपिका की कोई भी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है।
अजय देवगन
अजय देवगन (Ajay Devgan) की इस साल ‘दे दे प्यार दे’ सिनेमाघरो में रिलीज़ हुई। इस लिस्ट के अनुसार 94 करोड़ के साथ 12वें स्थान पर हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा (Priyaka Chopra) की इस साल द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ हुई जो शादी के बाद उनकी कमबैक फिल्म है। 23.4 करोड़ रुपयों की कमाई के साथ प्रियंका 14वें स्थान पर हैं।
आमिर खान
आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म से उनका शानदार लुक सामने आया था। 85 करोड़ के साथ वह 15 वें स्थान पर हैं।
Advertisement