Advertisement
रणबीर संग फ्रांस में होने वाली शादी की ख़बर पर अब आलिया ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
इन दिनों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की ख़बरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दोनो सितारे फ्रांस (France) में शादी करने जा रहे हैं। अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दोनो सितारे फ्रांस (France) में शादी करने जा रहे हैं।

इन दिनों आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की ख़बरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनो की शादी को लेकर नई-नई ख़बरें सामने आ रही हैं। दोनो के अफेयर की ख़बरों से हर कोई वाकिफ है। वहीं हाल ही में कथित कपल का नकली वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया, तबसे दोनो की शादी को लेकर ख़बरों का सिलसिला लगातार जारी है। अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दोनो सितारे फ्रांस (France) में शादी करने जा रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दोनो की शादी दो हफ्ते में होगी। अब वहीं इसपर आलिया ने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी।
Advertisement
IDiva से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया फ्रांस में नवंबर के महीने में शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी कपल के वेडिंग ड्रेस को डिज़ाइन करेंगे। कथित तौर पर रणबीर और आलिया ने मेनू की देखभाल के लिए शेफ रितु डालमिया से संपर्क किया। हाल ही में एयरपोर्ट पर एक बार फिर आलिया स्पॉट हुईं। उन्होंने शादी की इस नई ख़बर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा ” क्या बताउ..बता दिया इनको। मैंने आपको बोला न, इतना बात किया हमने। सबकुछ डिस्कस किया। उड़ती उड़ती ख़बर है और वह उड़ती ही रहेगी। नीचे देखें वीडियो
वहीं आलिया और रणबीर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों दोनो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया सड़क 3 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: शादी की ख़बरों के बीच लंदन में वैकेशन के मजे ले रहे हैं आलिया और रणबीर, देखें तस्वीरें]
Advertisement