Advertisement

‘उड़नबाज’ गाने पर अपने इस अंदाज से आम्रपाली दुबे ने ढ़ाया कहर, देखें वीडियो

भोजपुरी क्विन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह 'लल्लू की लैला' (Lallu Ki Laila) के गाने 'उड़नबाज' पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं।

510

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिलते है। यहां आम्रपाली का नया-नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आता रहता है। तो वहीं आम्रपाली भी फैन्स का मनोरंजन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। एक बार फिर उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो को खुद आम्रपाली ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी हालिया रिलीज  फिल्म ‘लल्लू की लैला’ (Lallu Ki Laila) के गाने ‘उड़नबाज’ पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं। वह गाने पर बखूबी लिप्सिंग कर रही हैं। गाने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा भी है ‘उड़नबाज’। यहां उन्होंने सर पर गुलाबी रंग की चुनरी ओढ रखी है। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर सिंदूर और बिंदी लगाई है। कान में बड़े से झुमके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी शानदार प्रतिक्रिया आम्रपाली के लिए शेयर कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Udanbaaz ?❤️ #lallukilaila

A post shared by Aamrapali ? (@aamrapali1101) on

बता दें कि ‘लल्लू की लैला’ कल यानी 9 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज़ हुई। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस फिल्म में इन दोनो सितारो के साथ यामिनी सिंह भी लीड रोल में नज़र आने वाली हैं।  इस  फिल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है। वहीं रत्नाकर कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

[यह भी पढ़ें:‘लल्लू की लैला’ के ट्रेलर में दिखी दिनेश लाल और आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें वीडियो]

 

Advertisement