Advertisement
अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीज़न का पहला करोड़पति बना ये शख़्स, देखें वीडियो
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति 11 (Kaun Banega Carorpati 11) को अपने पहले करोड़पति का इंतज़ार था। तो वहीं बिहार के रहने वाले सनोज के रूप में शो को अपना पहला करोड़पति मिल ही गया।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Carorpati)11 में कई कंटेस्टंट आए। पर अबतक कोई भी इस 1 करोड़ के आंकड़े को छू नहीं पाया था। वहीं शो को भी अपने पहले करोड़पति विनर का इंतज़ार था। लेकिन यह इंतज़ार खत्म हो चुका है क्योंकि शो को अपना पहला करोड़पति मिल चुका है। यह हैं बिहार के सनोज राज।
Advertisement
इस बात की जानकारी शो के मेकर्स ने ट्वीट पर प्रोमो रिलीज़ करके दी है। एक प्रोमो के साथ ट्वीट कते हुए दी। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि 15 वें सवाल का सही जवाब देकर सनोज एक करोड़ जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अब वह 7 करोड़ के सवाल के लिए खेलेंगे। इस एपिसोड को गुरुवार और शुक्रवार को प्रसारित किया जाएगा। नीचे देखें प्रोमो
Sanoj Raj is our season’s first Crorepati! He will attempt the jackpot question for Rs 7 Crores now. Will he succeed? Find out on #KBC, this Thursday and Friday at 9 PM @SrBachchan pic.twitter.com/eVEuX7esNb
— Sony TV (@SonyTV) September 10, 2019
वहीं इस कंटेस्टंट की बात की जाए तो सनोज बिहार केजहानाबाद के रहने वाले हैं। वह बीटेक की पढ़ाई कर दो वर्ष से अस्टिटेंट कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सनोज IAS ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं। दरअसल एक वीडियो से उनके इस बात का पता चला। अब देखना यह है कि सनोज 7 करोड़ के सवाल का सामना कर पाते हैं या नहीं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें:‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहली बार हुआ ऐसा कुछ, एक हफ्ते में 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचे दो कंटेस्टंट]
Advertisement