Advertisement
अस्पताल से स्वस्थ होकर एक बार फिर केबीसी 11 के सेट पर पहुंचे अमिताभ बच्चन, देखें तस्वीरें
कुछ दिनो पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हॉस्पिटल में भर्ती होने की ख़बर ने देश को हिला दिया था। लेकिन स्वस्थ होकर यह महानायक वापस अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' (kaun banega crorepati 11) को होस्ट करने लौट आए हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्वस्थ होकर एक बार फिर अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ (kaun banega crorepati 11) में लौट आए हैं। कुछ दिनो पहले उनके अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर ने देश को हिला दिया था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से बिग बी को बीच में ही केबीसी की शूटिंग को छोड़ना पड़ा। लेकिन एक बार फिर वह इस होस्ट करने आ गए हैं। इस बात की जानकारी अमिताभ ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।
Advertisement
दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है। यहां उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में बिग बी होस्ट करने की तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपने लुक को संवारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही बिग बी ने कैप्शन मे लिखा है “सँवर सँवर के सँवार दिया है , चेहरे के हर अंग को अब छोड़ भी दो यारों खेल KBC को शुरू करने दो ~अब”।
T 3526 –
सँवर सँवर के सँवार दिया है , चेहरे के हर अंग को
अब छोड़ भी दो यारों खेल KBC को शुरू करने दो ~अब pic.twitter.com/0wFQcYgQhJ— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 22, 2019
वैसे बिग बी की केबीसी में शानदार वापसी के बाद फैन्स बेहद खुश लग रहे हैं। वह इस तस्वीर पर बिग बी के लिए बेहद खूबसूरत कमेंट कर रहे हैं।
[यह भी पढ़ें: केबीसी 11: महिला कंटेस्टेंट के साथ 15 साल की उम्र मे 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, दास्तां सुन गमगीन हो जाएंगे आप]
वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनके पास कई फिल्में पाइप लाइन में हैं। फिलहाल वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नज़र आएंगे। मनोरंजन जगत की लेटेस्ट अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement