Advertisement
‘मेरे मरद’ गाने पर आम्रपाली दुबे की ये अदाएं लूट लेगी आपका दिल, देखें वीडियो
भोजपुरी क्विन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अक्सर टिक टॉक वीडियो के ज़रिए लोगों मनोरंजन भी करती रहती हैं। इस बार वह अपनी हालिया रिलीज़ भोजपुरी फिल्म 'शेर-सिंह' के गाने 'मेरे मरद' पर लिपसिंक करती हुई नज़र आ रही हैं।

भोजपुरी क्विन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैन्स से जुड़े रहने के लिए वह अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। आम्रपाली अक्सर टिक टॉक वीडियो के ज़रिए लोगों मनोरंजन भी करती रहती हैं। इस दौरान उनका मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। वह अपने तरह-तरह के एक्सप्रेशन्स के जरिए फैन्स का दिल जीतती हुई दिखाई देती हैं।
Advertisement
हाल ही में आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है। यहां भी टिक टॉक करती हुई दिख रही हैं। पर इस बार वह अपनी हालिया रिलीज़ भोजपुरी फिल्म ‘शेर-सिंह’ के गाने ‘मेरे मरद’ पर लिपसिंक करती हुई नज़र आ रही हैं। यहां उनका लाजवाब एक्सप्रेशन देखते ही बन रहा है। आम्रपाली के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि फैन्स की उनकी अदाओं की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं।
वहीं आम्रपाली की इस फिल्म ‘शेर-सिंह’ की बात की जाए तो इसमें अम्रपाली के साथ भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह रोमांस का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे। इन दोनों कलाकारों के अलावा आयुषी तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, अशोक समर्थ, संजय वर्मा, जसवंत कुमार, अजय सूर्यवंशी, स्वीटी सिंह, महिमा मोहनता, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव जैसे कई कलकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं।
[यह भी पढ़ें : कुछ इस अंदाज में आम्रपाली दुबे ने शायरी बोल जीता फैन्स का दिल, देखें वीडियो]
एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म ‘शेर सिंह’ का निर्देशन शशांक राई ने किया है। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस शशांक राई के अलावा गायत्री केसरवानी और मधवेश राई ने किया है। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement