Advertisement
कुछ इस अंदाज में आम्रपाली दुबे ने शायरी बोल जीता फैन्स का दिल, देखें वीडियो
भोजपुरी क्विन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर टिक टॉक वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया। इस बार वह यहां शायरी बोलती हुई नज़र आ रही हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी क्विन के अलावा सोशल मीडिया क्विन भी बन गई हैं। यह हम नहीं बल्कि उनकी वह मजेदार तस्वीरे और वीडियो तस्वीरें कहती जिसे वह खुद शेयर करती हैं। वैसे उनके फैन्स को भी आम्रपाली की नई-नई अदाओं का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। तो आम्रपाली भी फैन्स का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
Advertisement
हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह उनका टिक टॉक वीडियो है जहां वह शायरी बोलते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह कह रही हैं “ये झुमका उसकी पसंद का है, और ये मुस्कुराहट उसे पसंद है,लोग पूछते है सबब मेरी अदाओ का ,मैं कहती हूं उसे पसंद है,”। इस वीडियो के साथ आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा है ” उसे पसंद है।” नीचे देखें वीडियो।
इसके पहले आम्रपाली ने एक वीडियो शेयर किया था। यहां वह पिंक कलर की चुनरी में दिखाई दी थीं। यहां वह फिल्म ‘लल्लू की लैला’ (Lallu Ki Laila) के गाने ‘उड़नबाज’ पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नज़र आईं। गाने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा भी है ‘उड़नबाज’।
वहीं आम्रपाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ की रिलीज़ हुई। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) की धमाकेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इन दोनो के अलावा यामिनी सिंह भी लीड रोल में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है।मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें:‘उड़नबाज’ गाने पर अपने इस अंदाज से आम्रपाली दुबे ने ढ़ाया कहर, देखें वीडियो]
Advertisement