Advertisement
63 की उम्र में अनिल कपूर की फिटनेस से बेहद इंप्रेस हुए ऋतिक रोशन, कह दिया फिर कुछ ऐसा
अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी दमदार अदाकारी के साथ अपने एवरग्रीन लुक के लिए भी जाने जाते हैं। गौरतलब है, अनिल कपूर अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं।

बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी दमदार अदाकारी के साथ अपने एवरग्रीन लुक के लिए भी जाने जाते हैं। गौरतलब है, अनिल कपूर अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। 63 साल के होने के बाद भी वह फिटनेस के मामले में कई यंग एक्टर्स को कॉम्पटीशन देते हैं। बता दें, अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। जिनमें एक्टर की फिटनेस देखकर आप जरूर दंग रह जाएंगे। देखें तस्वीरें..
Advertisement
अनिल कपूर (Anil Kapoor) के ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल से सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह उनके वर्कआउट के दौरान की हैं। अपने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “मैंने कभी इतना फिट महसूस नहीं किया जितना आज कर रहा हूं। दिमागी तौर पर मजबूत, शारीरिक तौर पर मजबूत।” वहीं, अनिल कपूर की यह फिटनेस देख ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बेहद इंप्रेस हो गए हैं। उन्होंने अनिल कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, “बस, बाकी सब खत्म।”
(यह भी पढ़ें : शादी की सालगिरह पर पत्नी मीरा ने खींची शाहिद कपूर की टांग, ऐसी तस्वीरें शेयर कर कह दिया ये सब)

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का यह कमेंट लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही अनिल कपूर की इस तस्वीर में उनके चाहने वाले कई तरह कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन के पहले आखिरी बार फिल्म ‘मंलग’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।
Advertisement