Advertisement
गोवा में पति को किस करती नज़र आईं अनिता हंसनंदानी, देखें वैकेशन की रोमांटिक तस्वीरें
टीवी के पॉपुलर शो नच बलिए 9 (Nach baliye 9) के बाद टीवी के हॉट कपल अनीता हंसनंदानी (Anita Hassnandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों कपल के गोवा वैकेशन की तस्वीरें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

टीवी के पॉपुलर शो नच बलिए 9 (Nach baliye 9) के बाद टीवी के हॉट कपल अनीता हंसनंदानी (Anita Hassnandani) और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनो की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। तो वहीं कपल भी फैन्स के साथ अपने खूबसूरत पलों को साझा करता रहता है। दोनो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों कपल के गोवा वैकेशन की तस्वीरें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Advertisement
दरअसल हाल ही में कपल ने अपने सोशल अकाउंट पर गोवा वैकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यहां दोनो एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वैकेशन के दौरान कपल का रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खूबसूरत लोकेशन्स पर दोनो का रोमांस कहर बरपा रहा है। चलिए आपको दिखाते हैं कपल के रोमांटिक वैकेशन की झलक। नीचे वाली तस्वीर पर देखिए बोट पर बैठ कपल एक दूसरे को किस करता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस तस्वीर में देखिए अनीता, रोहित के साथ फूल मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं।
वहीं नच बलिए में अनीता और रोहित के जर्नी की बात की जाए दोनो के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया। दोनो शो के रनर अप रहे हैं। वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो दोनो ने यहां अपने सफर को लेकर कहा कि शो के बाद दोनो का रिश्ता पहले से और मजबूत हो गया है।
आपको अनीता और रोहित की यह तस्वीरें कैसी लगी हमें ज़रूर बताइए। बॉलीवुड की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement