Advertisement
भजन सम्राट अनूप जलोटा की मां का हुआ निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
भजन सम्राट के नाम से मशहूर बॉलीवुड सिंगर अनूप जलोटा (Anup Jalota) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनूप जलोटा की मां का निधन हो गया है।

भजन सम्राट के नाम से मशहूर बॉलीवुड सिंगर अनूप जलोटा (Anup Jalota) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनूप जलोटा की मां का निधन हो गया है। अनूप जलोटा की मां कमला 85 साल की थीं। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
Advertisement
सूत्रों के अनुसार अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसी कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में शरीक किया गया था। जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों ने बताया अनूप की मां कमला का अंतिम संस्कार 21 जुलाई को होगा।
[यह भी पढ़ें:बिग बॉस ने ज़ायरा वसीम को दिया इतने करोड़ का ऑफर? जानकर चौंक जाएंगे आप ]
जानकारी के अनुसार अनूप जलोटा अपनी मां कमला के बहुत करीब थे। बिग बॉस 12 में ख़ूब सुर्खियां बटोरने के बाद सबसे पहले वो अपनी मां को मिलने गए थे। बिग बॉस में अनूप जलोटा का नाम उनकी स्टूडेंट जसलीन मथारू से जुड़ा था। एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने बताया, “मेरी 85 साल की मां ने मुझसे पूछा कि जसलीन कौन है? जिस पर मैंने जवाब दिया जसलीन मेरी स्टूडेंट है। जैसा दिखाया जा रहा है वो सब सही नहीं है।“
बता दें, बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी थीं। इनके गुरु-शिष्य के नाते पर कई सवाल भी उठे थे। हालांकि दोनों ने कभी इन बातों को सही क़रार नहीं दिया।
Advertisement