Advertisement
जीएफ मलाइका को कुछ यूं किस करते नजर आए अर्जुन कपूर, बर्थडे पर दिया ये खास गिफ्ट
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया।

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर जहां बॉलीवुड सितारों के साथ उनके चाहने वाले उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं ऐसे में मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में उनको बर्थडे विश किया है। देखें इधर…
Advertisement
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के जन्मदिन की बधाई देते हुए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लेडी लव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनके इस दिन को बेहद खास बनाया है। अर्जुन द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों रोमांटिक कपल बेहद करीब नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं तस्वीर में अर्जुन (Arjun Kapoor) फिटनेस गर्ल मलाइका (Malaika Arora) को किस करते नजर आ रहे हैं।
अपनी और मलाइका की इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए अर्जुन (Arjun Kapoor) ने कैप्शन में दिल का इमोजी बनाया है। साथ ही इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसकी लोकेशन में भी शेयर की है जो इटली के मिलान की है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले यह रोमांटिक कपल इटली में अपनी छुट्टियां मनाने साथ गए थे।
(यह भी पढ़ें : अपने 46वें जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने बीएफ अर्जुन संग झूमकर किया डांस, देखें पार्टी के इनसाइड वीडियो)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही शादी कर के अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं। हालांकि इसको लेकर भी दोनों सितारों और उनकी फैमली के तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बॉलीवुड और मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement