Advertisement
पानीपत लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब, कहा- “अब हर कोई…”
अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत (Panipat) को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं अब ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी।

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत (Panipat) को लेकर चर्चा में है। हालांकि इस फिल्म को रिलीज़ होने में अभी समय है,पर फिल्म में अर्जुन के लुक को लेकर खूब चर्चा हो रही है। भारत के ऐतिहासिक युद्ध पर बनी इस फिल्म में अर्जुन, सदाशिव राव भाउ के किरदार में नज़र आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को लेकर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं अब अर्जुन ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए लुक को लेकर ट्रोल करने वाले ट्रोलर को दिया करारा जवाब।
Advertisement
जैसा कि आईएएनएस ने बताया, अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के दौरान, जब अर्जुन से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हर कोई ट्रोल हो जाता है। मुझे लगता है कि अब नकारात्मक और कड़वा होना लोगो की आदत बन गई है, शायद इसलिए जो भी वे करते हैं उसे वह अपने निजी जीवन में झेलते हैं। वे अपने निजी जीवन में जो झेल रहे हैं उसका प्रभाव काफी नकारात्मक रूप से होता है।”
अर्जुन ने आगे कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है अगर लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। लेकिन अगर वे फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं, तो वे ऐसे लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं जिन्होंने भारत के लिए अपना बलिदान दिया है। अर्जुन ने यह भी कहा कि उन्हें लोगो द्वारा बनाए जाने वाले मजाक की आदत बन गई है। नीचे देखें ट्रोल
???#PanipatTrailer pic.twitter.com/zMJxvzhSwi
— Newsywood (@newsywood) November 7, 2019
After watching Bajirao Mastani, Padmaavat and #PanipatTrailer.#Panipat pic.twitter.com/oh28YkjhSB
— Ritesh Surana (@SuranaRitesh) November 5, 2019
Ashutosh Gowariker After Seeing So Many Trolls And Memes On Panipat All Over The Internet.#panipatmovie #Panipattrailer pic.twitter.com/Dd4gKcqrS1
— Shubham Sharma?? (@ujjainsehubc_) November 24, 2019
आपको बता दें कि पानीपत (Panipat) में संजय दत्त अफगानी हमलावर, अहमद शाह शब्दाली के रोल में दिखाई देंगे। वहीं कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान, मोहनीश बहल और कुणाल कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनीता गोवारिकर कर रही हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों रिलीज होने जा रही है। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[[यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर और संजय दत्त की ‘पानीपत’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो] ]
Advertisement