Advertisement
शादी के 21 साल बाद पत्नी मेहर जेसिया से हुआ अर्जुन रामपाल का तलाक, कोर्ट ने दी मंजूरी
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का पत्नी मेहर जेसिया (Mehar Jesia) के साथ उनका तलाक हो गया है। पत्नी मेहर जेसिया (Mehar Jesia) के साथ उनका तलाक हो गया है। फैमिली कोर्ट ने दोनो की तलाक अर्जी को आखिरकार मंजूरी दे दी।

बॉलीवुड के खूबसूरत स्टार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में आई ख़बर के अनुसार पत्नी मेहर जेसिया (Mehar Jesia) के साथ उनका तलाक हो गया है। दोनो 21 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद ऑफिशियली तलाक ले लिया। दोनो ने मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत आपसी सहमति से तलाक लिया। कल यानी मंगलवार को फैमिली कोर्ट ने दोनो की तलाक अर्जी को आखिरकार मंजूरी दे दी।
Advertisement
दरअसल अर्जुन और मेहर ने पिछले साल 30 अप्रैल 2019 को तलाक के लिए अर्जी दी थी। अखिरकार 6 महीने के बाद दोनो के फैसले पर कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने दोनो को तलाक दिया। यही नहीं रिपोर्ट की मानें तो दोनो की बेटियां मेहर के पास बांद्रा स्थित डुप्लेक्स में रहेंगी। हालांकि दोनो के अलगाव की ख़बरें की 2011 से ही आनी शुरू हो गई थीं। पर इस बात की घोषणा उन्होंने 28 मई 2018 की। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन अलग घर में शिफ्ट हो गए। बता दें कि अर्जुन और मेहर ने 1998 में एक दूसरे से शादी रचाई।
वहीं इन दिनो अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में गैब्रिएला ने अर्जुन के बेटे को जन्म दिया। कहा जा रहा है मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन, गैब्रिएला से शादी करेंगे। मनोरंजन जगत की लेटेस्ट ख़बर के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement