Advertisement
6 महीने के बेटे को गिटार सिखाते नज़र आए अर्जुन, तस्वीरें देख दिन बन जाएगा आपका
बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल (arjun rampal) अपने बेटे अरिक (arik) के साथ खूब वक़्त बिताते हैं। आए दिन अर्जुन अपने बेटे संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल (arjun rampal) अपने बेटे अरिक (arik) के साथ खूब वक़्त बिताते हैं। आए दिन अर्जुन अपने बेटे संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब फिर एक बार अर्जुन बेटे अरिक के कारण चर्चा मे हैं। अरिक अब 6 महीने के हो गए हैं। अर्जुन अपने 6 महीने के बेटे को गिटार सीखते नज़र आए।
Advertisement
अर्जुन की जीएफ और अरिक की मां ग्रैब्रिएला स तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में अर्जुन अपने क्यूट बेटे को गिटार बजाना सिखाते नज़र आ रहे हैं. अरिक भी पिता अर्जुन को गिटार बजाते हुए ध्यान से देखते नज़र आ रहे हैं. देखें तस्वीर।
जीएफ ग्रैब्रिएला के अलावा अर्जुन ने भी अपने बेटे संग एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर मे अर्जुन अपने बेटे को गोद में उठाए हुए नज़र आ रहे हैं। अरिक भी अपने पापा के फन मस्ती करते दिख रहे हैं। देखें तस्वीर।
[यह भी पढ़ें:अर्जुन-मेहर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के इन 10 सितारों ने भी शादी के कई साल बाद लिया तलाक]
बता दें, लोग लाइक फादर लाइक सन जोड़ी की ये तस्वीरें खूब पसंद कर रहे हैं। मां गैब्रिएला भी अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अर्जुन और गैब्रिएला की बात करें तो इन दोनों की पहली मुलाक़ात 2009 में आईपीएल की एक पार्टी में हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। आपको अर्जुन और उनके बेटे की तस्वीरें कैसी लगीं ये आप हमे ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।
Advertisement