Advertisement
अरमान की रिसेप्शन पार्टी में आलिया संग फिर गुमसुम नज़र आए रणबीर, लोगो ने कहा “थोड़ा मुस्करा लो..
अरमान जैन (Armaan Jain) ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) के साथ शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। यहां एक साथ नज़र आए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)।

बॉलीवुड अभिनेता अरमान जैन (Armaan Jain) की शादी इन दिनो सुर्खियो में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) के साथ शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस रिसेप्शन पार्टी में कई सितारो ने शिरकत की। वहीं रिसेप्शन में हर किसी की नज़र थी तो वह हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)।
Advertisement
दरअसल रिसेप्शन पार्टी में शादी और अफेयर के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ शिरकत किए। यहां उनके साथ रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह (Nitu Singh) भी दिखाई दी। यहां ब्लू बंदगला कुर्ता और व्हाइट चुड़ीदार में रणबीर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। पेस्टल ग्रीन और लाइट पिंक लहंगा में आलिया भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नीतू सिंह हैवी एम्ब्राइडरी वाले ग्रीन और ब्लू आउटफीट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नीचे देखें तस्वीरें
फोटोजर्नलिस्ट विरल भयानी द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरो में नीतू सिंह के साथ आलिया और रणबीर पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं। पर यहां कुछ लोगो रणबीर के चेहरे को देख ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वह दुखी हैं। एक ने तो रणबीर और आलिया को लेकर कमेंट किया है जब से कपल बने हैं, चार्म चला गया है रणबीर और आलिया का। नीचे देखें औरो के कमेंट्स
रणबीर और आलिया के वर्कफ्रंट की बात की जाए दोनो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन आलिया अयान मुखर्जी कर रहे हैं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: आलिया के पास होकर भी तनहा तनहा से लगे रणबीर, लोगों ने पूछा- “ब्रेकअप कब हुआ?]
Advertisement