Advertisement
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के फैसले पर जायरा वसीम ने कह दिया ऐसा कुछ
आर्टिकल 370 को खत्म करने का ऐतिहासिक ऐलान आज गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा लिया गया। वहीं इसपर दंगल फिल्म की एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने भी अपना रिएक्शन दिया।

हाल ही में केंद्र सरकार ने आज यानी 5 जुलाई को एक ऐतिहासिक फैसला लिया है जो आर्टिकल 370 से संबंधित है। आज सुबह राज्यसभा की कार्यवाही के शुरू होते ही गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जम्मू कश्मीर सेआर्टिकल 370 को खत्म करने की घोषणा कर दी है। आमित शाह के इस ऐतिहासिक फैसले पर जहां हर कोई तारिफ कर रहा है वहीं विपक्षी पार्टी को यह फैसला गले से नहीं उतर रहा है। कई कश्मीरी नेता तो इसका जमकर विरोध भी कर रहे हैं। पर इस मुद्दे का असर बॉलीवुड जगत मे भी दिखाई दे रहा है।
Advertisement
कई सितारे इसपर अपना रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं। तो वहीं हाल ही में बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी फिल्म दंगल की एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने भी रिएक्शन दिया। गौरतलब है कि जायरा जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। वहीं इस मुद्दे पर जायरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘ये भी गुज़र जाएगा..कश्मीर’। गौरतलब है कि जायरा भी जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। नीचे देखिए जायरा का ट्वीट
This too shall pass! #Kashmir
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) August 4, 2019
बता दें कि जायरा वसीम ने धर्म को लेकर बॉलीवुड छोड़ने की ख़बर देकर तहलका मचा दिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर के ज़रिए बॉलीवुड छोड़ने का एलान किया था।
[यह भी पढ़ें: बिग बॉस ने ज़ायरा वसीम को दिया इतने करोड़ का ऑफर? जानकर चौंक जाएंगे आप ]
वहीं जायरा के बॉलीवुड फिल्म की बात की जाए तो बॉलीवुड छोड़ने के बाद उनकी आखिरी फिल्म होगी ‘द स्काई इज़ पिंक’। इस फिल्म में ज़ायरा के अलावा प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अहम भूमिका में हैं। हाल में ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। सोनाली बोस के निर्देशन मे बनी यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Advertisement