Advertisement
अक्षरा सिंह ने छठ पूजा को लेकर शेयर किया खास टिक टॉक वीडियो, एक्सप्रेसंस देख हो जाएंगे खुश
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की खूबसूरत एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने हाल ही में अपना एक टिक-टॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सितारे जहां अभी दीपावली के जश्न में डूबे में हुए थे। वहीं अब वह छठ पूजा की तैयारी में जोर शोर के साथ लगे हुए हैं। जिसके चलते अब सोशल मीडिया पर छठ पूजा के वीडियो और गाने सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इस खास मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छठ पूजा के अपने नए गाने को गुनगुनाती हुईं नजर आ रही हैं। देखें वीडियो..
Advertisement
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की खूबसूरत एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने हाल ही में अपना एक टिक-टॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपना नया भोजपुरी गीत ‘आ जाओ पातर मरद महान’ पर शानदार एक्सप्रेशंस दे रही हैं। वीडियो में उनके साथ कार में बैठे हुए कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है।
(यह भी पढ़ें : अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के बारे में किये चौंकाने वाले ख़ुलासे, रिलेशनशिप में यह सब करते थे)
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की आवाज में सजे गीत ‘आ जाओ पातर मरद महान’ को अविनाश झा धंधरू ने म्यूजिक दिया है जबकि इसके बोल अजय यादव ने लिखे हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह के गीत इन दिनों भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। अपने गानों अलावा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ अपनी कंट्रोवर्सी को लेकर भी चर्चा में बनी हुईं हैं। भोजपुरी और मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement