Advertisement
बिग बॉस 13: बढ़ गईं असीम और हिमांशी की नज़दीकियां, देखें कैसे एक दूसरे को किस किया
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में हंगामों और झगड़ों के बीच रोमांस की मिठास भी घुलती दिखाई दे रही है। शो में असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के बीच नजदिकियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। यहां दोनो एक दूसरे को किस करते हुए दिखें।

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में हंगामों और झगड़ों के बीच रोमांस की मिठास भी घुलती दिखाई दे रही है। हाल ही में शो में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidhharth Shukla) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee ) का रोमांस दर्शकों की दिलचस्पी में इजाफा करते दिखा। वहीं अब शो में असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के बीच नजदिकियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। शो में दोनो एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में हिमांशी के जन्मदिन के मौके पर दोनो एक दूसरे के साथ किस करते हुए दिखाई दिए।
Advertisement
हाल ही में बिग बॉस जासूस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में असीम और हिमांशी के बीच नज़दिकियां देखने को मिल रही हैं। यहां आप देख सकते हैं कि हिमांशी किचन में रश्मी के साथ मिलकर खाना बना रही हैं। तभी असीम उनके पास जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके गालों पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं असीम उनके लिए परांठा बनाते हैं जो हार्ट शेप में है। हिमांशी इस परांठा को कैमरे पर दिखाती हैं। वह कहती हैं “लड़का स्मार्ट है, ये वही लड़का है जिससे कितनी शिकायतें थीं मुझे।” वीडियो में हिमांशी भी असीम को किस करती हुई दिख रही हैं।
Game ya love? Kya hai yeh #HimanshiKhurana aur #AsimRiaz ke beech mein?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.Anytime on @justvoot @vivo_india @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/RYvEZOZIR5
— COLORS (@ColorsTV) November 26, 2019
बता दें कि हिमांशी की सगाई हो चुकी है। इसका खुलासा उन्होंने शो में किया था। वहीं अब असीम से उनकी नज़दीकियां भविष्य में क्या रंग लाती है, ये तो बिग बॉस 13 के आने वाले एपिसोड में ही पता चला होगा। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढें: बिग बॉस 13: नाराज बिग बॉस ने छीनी हिमांशी खुराना से कैप्टेंसी, सिद्धार्थ बने घर के नए कप्तान]
Advertisement