Advertisement

150 लड़कियों का बॉयफ्रेंड रह चुका है ‘बिग बॉस 13’ का ये कंटेस्टेंट, सनी लियॉन ने भी लगाया था गंभीर आरोप

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) घर में आते ही नए नए खुलासे कर रहे हैं और अपनी इसी वजह के चलते वह चर्चा का बिषय बने बने हुए हैं।

1,362

रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे ही कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे सामने आने लगे हैं। वहीं ऐसे में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) घर में आते ही नए नए खुलासे कर रहे हैं और अपनी इसी वजह के चलते वह चर्चा का बिषय बने बने हुए हैं। दिलचस्‍प बात ये है कि बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा लड़कियों को रिझाने और उन्‍हें फ्लर्ट करने के चलते जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं इन सबके बीच पारस छाबड़ा ने खुद से छुड़ा बेहद दिलचस्‍प खुलासा किया है, जिसे जानकर आप जरूर हैरानी में पड़ जाएंगे।

Advertisement

कलर्स टीवी ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल से पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) संग अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पारस शेफाली को बताते हैं कि स्प्लिट्सविला जीतने के बाद उनकी 150 गर्लफ्रेंड थीं। जिनमें कुछ तो उनको बहुत प्यार करती थीं उन्हें गिफ्ट्स देती थीं और अगर आज भी वो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ देते हैं तो कोई भी लड़की उनके पास आ जाएगी।

(यह भी पढ़ें : बिग बॉस 13: घर की औरतों ने मर्दों को तेल, आटा और और मिर्च मसालों से नहलाया)

दिलचस्‍प बात ये है कि पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) पर सनी लियॉन (Sunny Leone) भी छेड़छाड़ करने का अरोप लगा चुकी हैं। बता दें, बिग बॉस के घर में खुद को सिंगल बताने वाले पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) असल जिंदगी में आकांक्षा पुरी संग रिलेशनशिप में हैं। पारस एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के विनर रह चुके हैं। पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) उस शो में भी कई लड़कियों के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हुए नजर आए थे। बिग बॉस और मनोरजंन से जुड़ी सभी ताजा खबरों को जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।

Advertisement