Advertisement
बिग बॉस 13: पारस की जीएफ आकांक्षा ने शहनाज़ और महिरा पर साधा निशाना
‘बिग बॉस 13’ (Big Boss 13) में पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के प्यार के चर्चे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने शहनाज पर लगाया बड़ा आरोप।

इन दिनों ‘बिग बॉस 13’ (Big Boss 13) में कंटेस्टंट के बीच मुकाबले के साथ अफेयर की ख़बरें भी खूब चर्चा में हैं। बात अगर अफेयर की जाए तो पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) सबसे टॉप पर हैं। पारस इन दिनों बिग बॉस के लवर बॉय की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। पारस का नाम कंटेस्टंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के साथ जोड़ा जा रहा है। प वहीं पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी की बातो से लगता है कि वह शहनाज से काफी नाराज हैं।
Advertisement
दरअसल हाल ही में उन्होंने IWM BUZZ से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा, “सभी ऑनलाइन हेटर्स जो पारस का नाम बीच में ला रहे हैं, क्या उन्होंने कभी सिक्के के दूसरे पहलू को देखने की जहमत उठाई है? क्या ये चीज़ दोनों तरफ से नहीं है? क्या शहनाज और महिरा भी पारस की तरह समान रूप से गेम नहीं खेल रही हैं? क्या उन्होंने कभी किसी लड़के के साथ कंबल शेयर करने से पहले दो बार सोचा? ”
वहीं आकांक्षा शहनाज को लेकर कहती हैं “मुझे लगता है कि वह एक डेस्परेट लड़की हैं, जो दूसरो ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ भी करेगी। दूसरी ओर, माहिरा एक अधिक समझदार खिलाड़ी हैं। वह इस प्रक्रिया में भी अपनी गरिमा बरकरार रख रही है।” आकांक्षा कहती हैं “मैं वास्तव में उसके और पारस के कनेक्शन को पसंद कर रहा हूं। मैं असुरक्षित नहीं हूं।”
बता दें की आकांक्षा इन दिनो धारावाहिक ‘विघ्नहर्ता गणशे’ में पार्वती का किरदार निभा रही हैं। आकांक्षा पहली बार मधुर भंडारकर की कैलेंडर गर्ल्स के साथ चर्चा में आईं थीं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: बिग बॉस 13 में जीएफ संग रिलेशनशिप पर पारस छाबड़ा का खुलासा, कहा “गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करने की कोशिश..”]
Advertisement