Advertisement
मालदीव वेकेशन पर कुछ यूं पति करण संग लिपलॉक करती नजर आईं बिपाशा, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अक्सर रोमांटिक अंदाज में अपना क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते रहते हैं।

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अक्सर रोमांटिक अंदाज में अपना क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते रहते हैं। दोनों की कपल यह रोमांटिक केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आती है। ऐसे में इस जोड़े की बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। देखें बिपाशा और करण की यह खूबसूरत तस्वीरें..
Advertisement
बता दें, बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों मालदीव में हैं। जहां बिपाश ने पति करण का बीते रोज यानी 23 फरवरी को धूमधाम के साथ जन्मदिन भी मनाया है। इतना ही नहीं इस दौरान बिपाशा ने अपने ऑफीशियल मीडिया हैंडल से पति करन के साथ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें कपल एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
कुद देर पहले सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बिपाशा और करण स्विमिंग पूल पर एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि बिपाशा भी पति करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन के मौके पर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि कपल को शादी के 4 साल हो चुके हैं। करण और बिपाशा इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं।
(यह भी पढ़ें : डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर जब गिरते गिरते बचीं रेखा, वीडियो हुआ वायरल)
गौरतलब है कि करण और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) में फिल्म ‘अलोन’ (2015) की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी रचा ली। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा आखरी बार फिल्म ‘अलोन’ में नज़र आईं थीं। वहीं करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में दिखाई दिए थे। बॉलीवुड की ऐसी ही चटपटी खबरें जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement