Advertisement
पति संग वैकेशन के जमकर मज़े ले रही हैं बिपाशा, वायरल हुईं बीच फ़ोटोज़
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं। हाल ही में कपल के रोमांंटिक वैकेशन की तस्वीरें खूब देखने को मिल रही हैं।

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनो की रोमांटिक तस्वीरें खूब देखने को मिलती हैं। इन दिनो दोनो नए साल के वैकेशन का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में वैकेशन के दौरान कपल की कई रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिल रही है।
Advertisement
इन रोमांटिक तस्वीरों को बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है। यहां कपल का शानदार अंदाज देखते ही बन रहा है। दोनो बीच पर जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा ने यहां एक सेल्फी पोस्ट की हैं जहां वह पाउट कर रही हैं। वैकेशन की इन तस्वीरो में वह बेहद खुश लग रही हैं। तो वहीं इसके साथ कुछ और भी तस्वीरें है जहां वह समंदर में अठखेलियां कर रही हैं।
वहीं एक और तस्वीर में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी नज़र आ रहे हैं। यहां कपल का अलग-अलग अंदाज में सेल्फी ले रहे हैं। करण और बिपाशा की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। नीचे देखें कपल का खूबसूरत अंदाज
बता दें करण और बिपाशा में फिल्म अलोन (2015) की शूटिंग के दौरान दोनो के बीच नज़दीकियां बढ़ीं। इसके बाद साल 2016 में दोनो ने एक दूसरे के साथ शादी रचा ली। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा पिछली बार अलोन में नज़र आईं थीं। तो करण टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में दिखाई दिए थें। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: क्या सच में बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं? इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए सवाल]
Advertisement