Advertisement
बॉलीवुड की इन 6 एक्ट्रेसेस ने अपने आशिक़ों से रचाई शादी
बॉलीवुड के गलियारों से अफेयर और ब्रेकअप के किस्से काफी सुनने को मिलते हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने प्यार से ही शादी रचाई।

बॉलीवुड के गलियारों से अफेयर और ब्रेकअप के किस्से काफी सुनने को मिलते हैं। पर ऐसी कुछ ही जोड़िया देखने को मिलती हैं जो अपने रिश्ते को सिद्दत से निभाते हुए शादी के बंधन तक पहुंचती हैं। तो आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने प्यार से ही शादी रचाई।
Advertisement
इन एक्ट्रेसेस ने की अपने प्यार से शादी
करीना कपूर
करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) का नाम अभिनेता शाहिद कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा है। लेकिन दोनों शादी होने से पहले है ये दोनों अलग हो गये और जिसके बाद फिर फिल्म “टशन” के दौरान बेबो का दिल सैफ पर आया, और दोनों ने 16 अक्टूबर साल 2012 को शादी भी कर ली
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम कई सितारों के साथ जोड़ा गया। पर प्रियंका के दिल में अगर किसी ने जगह बनाई तो वह हैं अमरीका के पॉप सिंगर निक जोनास। उन्होंने पिछले साल 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में निक से शादी कर ली।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को डेट करने के बाद साल 2009 में उनसे शादी कर ली। पर राज कुंद्रा से शादी के पहले यह ख़बरें आ रही थीं कि शिल्पा,अक्षय कुमार को डेट कर रही है। पर अक्षय से अलग होने के बाद उन्होंने राज कुंद्रा से शादी की।
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेसेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा। पर बताया जाता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्यार बचपन का है। दोनो ने 11 दिसंबर साल 2018 को इटली में शादी कर ली।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय (Aiswrya Rai) और विवेक ओबेरॉय के अफेयर की ख़बरें किसी से छुपी नहीं है। विवेक से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन को एक साल तक डेट किया। बाद में उन्होंने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली।
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड में ‘खंडाला गर्ल’ के नाम से पॉपुलर रानी मुखर्जी(Rani Mukhrjee) का नाम अभिनेता गोविंदा के साथ जोड़ा जाता रहा। पर बाद में दोनो अलग हो गए। इसके बाद रानी को फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा से प्यार हुआ और साल 2014 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।
Advertisement