Advertisement
ये हैं बॉलीवुड के 6 मशहूर सितारे जो हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने ज्यादा पढ़ाई न करने के बावजूद अपने अभिनय से पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। पर इनमें से कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे सितरो में गिने जाते हैं।

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने ज्यादा पढ़ाई न करने के बावजूद अपने अभिनय से पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। पर इनमें से कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे सितरो में गिने जाते हैं।
Advertisement
ये हैं बॉलीवुड के हाइली एज्यूकेटेड सितारे
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह मानेजानेवाले अमिताभ बच्चन ने शुरूआती शिक्षा नैनीताल के शेरवूड स्कूल से की। फिर बाद में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से उन्होंने साइंस और आर्ट में शिक्षा ली। महानायक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से बहुत सी मानद डिग्री भी मिल चुकी है।
जॉन अब्राहम
जॉन ने बांबे स्काॅटिश स्कूल, मुंबई से पढ़ाई की। उन्होंने जय हिंद काॅलेज से इकनाॅमिक्स में ग्रैज्यूएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने एमईटी काॅलेज से एमएमएस भी प्राप्त किया है।
विद्या बालन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार विद्या बालन ने सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई में पढ़ाई की है। सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से विद्या ने समाजसास्त्र में ज्यूएशन की डिग्री हासिल की ।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड में बबली गर्ल प्रीति जिंटा भले ही आज फिल्मों से दूर हैं। पर कहा जाता है प्रीति को पढ़ने का काफी शौक है। शिमला के कॉलेज से बैचलर इन इंग्लिश करने के साथ ही प्रीति ने साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन के बाद क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल को कहो न प्यार है और गदर जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा अमीषा ने बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग में भी डिग्री प्राप्त की है।
परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा बैंकर रह चुकी हैं। परिणिति अंबाला के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई करने के बाद लंदन चली गईं। इसके बाद उन्होंने इकोनॉमिक्स, बिजनेस, फाइनेंस तीन विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
Advertisement