Advertisement
सैफीना, निक्यंका समेत पूरे बॉलीवुड ने मनाया होली का जश्न, देखें कैसे रंगों मे रंगे सितारे
कल पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। वहीं बॉलीवुड सितारो पर भी होली की खुमारी खूब देखने को मिली है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) समेत कुछ स्टार्स ने होली की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की। आप भी देखिए।

कल पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। वहीं बॉलीवुड सितारो पर भी होली की खुमारी खूब देखने को मिली है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) समेत कुछ स्टार्स ने होली की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की। होली के रंग के रंगे इन सितारो की तस्वीरें देखते ही रह जाएंगे…
Advertisement
देखिए सितारो की होली…
करीना कपूर खान
होली के दौरान करीना ने अपना एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जहां उनके गालो पर पिंक कलर लगा हुआ है। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा है “मुझे लगता है पिंक मेरा कलर है, सहमत हैं?”
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका पति निक साथ होली के रंग में डूबी हुई नज़र आईं। तस्वीर शेयर करने के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है “हम पिछले कुछ दिनों से रंग में रह रहे हैं। सच में, निक की पहली होली इतनी खास थी कि इसे घर में रखा गया था। सभी खुशहाल और सुरक्षित होली खेलें।”
नेहा धूपिया
नेहा ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जहां वह बेटी के साथ होली खेल रही हैं।
भूमि पेडनेकर
रंगो में रंगी हुईं भूमि ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। यहां उन्होंने कैप्शन में ‘हैप्पी होली’ लिखा है।
विद्या बालन
विद्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर की है जहां वह दोस्तो संग होली एंजॉय कर रही हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ अपनी क्यूट तस्वीर शेयर की है जहां वह होली के रंगो से सरोबार दिख रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
गुलाल के रंगो में रंगी सोनाक्षी ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है। यहां बेहद वह खुश नज़र आ रही हैं।
करिश्मा कपूर
करिश्मा बच्चों के साथ होली खेलती हुई तस्वीर शेयर की है। यहां बाल्कनी में उनपर कोई पानी डालता हुआ नज़र आ रहा है।
रणदीप हुड्डा
रणदीप ने पिता के साथ होली सेलिब्रेट किया। पिता के साथ अपनी तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है।
कुणाल खेमू और सोहा अली खान
बेटी इनाया के साथ सोहा और कुणाल ने सेलिब्रेट की क्यूट और प्यार भरी होली।
सनी लियॉन
सनी ने पति और बच्चों के साथ खुशहाल होली सेलिब्रेट की। तस्वीरो में देखे रंगो रंगी सनी कितनी खूबसूरत लग रही हैं।
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने होली के मौके पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। यहां उनके गले पर रेड कलर के हार्ट के साथ एसके (शाहिद कपूर) लिखा हुआ है।
Advertisement