Advertisement

माही गिल के अलावा बॉलीवुड के ये 5 सितारे भी बिना शादी किए ही पैरेंट बन गए

मही गिल के अलावा जानते हैं उन पांच सितारो के बारे में जो बिना शादी किए ही बने सिंगल पैरेंट

509

एक्ट्रेस माही गिल ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी ढ़ाई साल की बेटी है। माही ने अबतक शादी नहीं की है और जल्द ही बॉयफ्रेंड से शादी करेंगी। पर माही के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो बिना शादी किए ही पैरेंट्स बने। चलिए जानते हैं कौन-कौन हैं वह सितारे..

Advertisement

यह सितारे जो बिना शादी किए बने पैरेंट्स

1 तुषार कपूर

तुषार कपूर

तुषार कपूर एक बेटे के पिता हैं जो एक सिंगल पैरेंट हैं। सेरोगेसी की मदद से तुषार पिता बने। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। बेटे के साथ उनकी कई प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं।

 

2 सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन भी सिंगल पैरेंट का लुत्फ उठा रही हैं। उनकी दोनो बेटियों का नाम रेने और अलीशा जिन्हे सुष्मिता ने गोद लिया हुआ है। रेने और अलीशा की खूबसूरत तस्वीरें सुष्मिता साझा करती रहती हैं।

3 नीना गुप्ता

नीना गुप्ता

बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा नीना गुप्ता ने बिना शादी किए एक बेटी को जन्म दिया।  उन्होंने मशहूर क्रिकेटर 1989 में विवियन रिचर्ड्स  से शादी किए बिना बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम मसाबा गुप्ता है जो पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं।

4 करण जौहर

करण जौहर

फिल्म मेकर करण जौहर सिंगल पैरेंट है। उन्होंने सरोगेसी की मदद से दो बच्चे को जन्म दिया। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनका नाम यश और रूही रखा है।

5 एकता कपूर

एकता कपूर

टीवी क्विन और फिल्म मेकर  एकता कपूर भी सिंगल पेरेंट को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने बिना शादी किए सेरोगेसी की मदद से एक बेटे को जन्म दिया। एकता कपूर के बेटे का नाम रवि कपूर है।

 

Advertisement