Advertisement
तलाक के बाद अब भी सिंगल हैं बॉलीवुड के 5 सितारे, चौथे के बारे मे जान चौंक जाएंगे आप
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने डिवोर्स के बाद दूसरी शादी नहीं रचाई। चलिए आज हम आपको आज बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं, जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की।

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने डिवोर्स के बाद दूसरी शादी नहीं रचाई। चलिए आज हम आपको आज बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं, जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की।
Advertisement
तलाक के बाद दुबारा शादी नहीं की इन अभिनेताओं ने
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सुजैन खान से साल 2000 में शादी की थी। बॉलीवुड में इन दोनों के प्यार का लोगों के लिए एक मिसाल था। पर शादी के 17 साल बाद दोनों की तलाक की ख़बरों ने लोगों को चौंका दिया था। इसके पिछे सुजैन संग अर्जुन राम पाल और ऋतिक संग कंगना रनौत की डेट की ख़बरों को वजह बताया जाता रहा है। पर सुजैन से अलग होने के ऋतिक ने अबतक दुबारा शादी नहीं की।
फरहान अख्तर
फरहान ने अधुना से साल 2000 में शादी की थी। शादी के 16 साल बाद फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और अधुना साल 2017 में अलग तलाक ले लिया। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं- शाक्या और अकीरा। तलाक के बाद फरहान ने दूसरी शादी नहीं की।
अरबाज खान
अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा ने 1998 में एक दूसरे से शादी की। पर शादी के 18 साल बाद यानी 2016 में दोनो ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके पिछे वजह बताई जाती है मलाइका संग अर्जुन कपूर की नजदीकियां। डिवोर्स के बाद अरबाज खान ने दुबारा शादी नहीं की।
पुलकित सम्राट
‘फुकरे’ अभिनेता पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से 2014 में शादी की थी। लेकिन शादी के 11 महीने के अंदर ही दोनो अलग हो गए। इसके पिछे पुलकित और यामी गौतम के अफेयर की ख़बरें बताई जाती रहीं तब। हालांकि पुलकित भी अब अकेले हैं, उन्होंने अब तक दूसरी शादी नहीं की।
रणवीर शौरी
‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘मिक्स्ड डब्ल्स’, ‘आजा नचले’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम करने वाले रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने 2010 में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनो ने शादी के 5 साल बाद 2015 में तलाक ले लिया। दोनो का एक बेटा भी है। रणवीर ने अबतक दूसरी शादी नहीं की।
Advertisement