Advertisement
ब्रीद 2 से अमित साध का ज़बरदस्त लुक आया सामने, देखते रह जाएंगे आप
अभिषेक बच्चन की ब्रीद 2 (breathe 2) के शानदार टीज़र के बाद अब अमित साध का भी ज़बरदस्त लूक सामने आ गया है।

अभिषेक बच्चन की ब्रीद 2 (breathe 2) के शानदार टीज़र के बाद अब अमित साध (amit sadh) का भी ज़बरदस्त लूक सामने आ गया है। जो दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाता है। इंस्पेक्टर कबीर सावंत को जेल में क्यों रखा गया है? क्या यह सत्ता और छल का एक अमानवीय खेल था ? या क्या उसने गंभीरता से कोई अपराध किया है?ऐसे सवाल मन मे उठाना लाज़िम है ।
Advertisement
हालांकि हम फिलहाल इस नए मोड़ के पीछे का कारण तो नहीं जानते हैं, लेकिन यह निश्चित रूप से अपराध थ्रिलर के रहस्य में एक दिलचस्प परत जोड़ता है। देखें अमित साध का लुक।
ब्रीद 2 की सबसे बड़ी बात ये है कि इससे अभिषेक बच्चन डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। अभिषेक बच्चन के साथ निथ्या मेनन भी अहम भूमिका निभाती नज़र आएंगी। दोनों के लुक और टीज़र ने दर्शकों के बीच सीरीज़ को लेकर उत्साह का माहौल बना दिया है। देखें टीज़र।
बता दें, आर माधवन की ब्रीद की ये दूसरी कड़ी है। इसमे अमित साध को एक बार फिर सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका मे देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इनके अलावा सैयामी खेर अहम भूमिका निभाती नज़र आएंगी।
[यह भी पढ़ें: शानदार है अभिषेक बच्चन कि ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ का फर्स्ट लुक, देखते रह जाएंगे आप भी]
[यह भी पढ़ें:एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित होगा एकता कपूर का ये वेब शो, जानें इसके बारे मे]
अबंदंशिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस सीरीज़ का ट्रेलर 1 जुलाई को रिलीज़ होगा और सीरीज़ 10 जुलाई को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। देखते हैं अभिषेक बच्चन का ये अंदाज़ कितनों को भाता है। खैर, आपको ब्रीद 2 का ये टीज़र कैसा लगा ये आप हमे ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।
Advertisement