Advertisement
विक्रांत मैसी और श्वेता त्रिपाठी की कार्गो का ट्रेलर हुआ रिलीज़ देखें वीडियो
हरामखोर (Haramkhor) फेम निर्देशक श्लोक शर्मा, अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म कार्गो (Cargo) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। आरती कडव द्वारा निर्देशित भारत की पहली

हरामखोर (Haramkhor) फेम निर्देशक श्लोक शर्मा, अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म कार्गो (Cargo) का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। आरती कडव द्वारा निर्देशित भारत की पहली घरेलु साइंस-फिक्शन स्पेसशिप फिल्म कार्गो, के फर्स्ट लूक के सामने आते ही तहलका मचा दिया था। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है।
Advertisement
विक्रांत मैसी (vikrant massey) और श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) की प्रमुख भूमिका वाली यह फिल्म दर्शकों को प्रहस्त के साथ अंतरिक्ष के अनोखे सफर पर ले जाती है। फिल्म मे मैंसी पोस्ट डेथ ट्रांजिशन सेवाओं का संचालन करने वाले एक दानव की भूमिका में नजर आएंगे। देखें ट्रेलर।
[यह भी पढ़ें:‘भांगड़ा पा ले’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, झूमने पर कर देगा मजबूर]
कडव को विज्ञान-फिक्शन शैली में अपने बेहतरीन कार्यों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं इससे पहले भी टाइम मशीन और रावन के लिए उनकी कार्यों की सराहना हो चुकी है। यह एक ऐसी कहानी है जो मानवीय भावनाओं और भारतीय संस्कृति के साथ बुनी गई है, जो जीवन के बाद अंतरिक्ष की एक विचित्र कहानी है। फिल्म के मूल की बात करें तो यह भारतीय दंतकथाओं में गहराई से जुड़ा एक मानवीय ड्रामा है। फिल्म का निर्माण श्लोक शर्मा, अनुराग कश्यप, नवीन शेट्टी और आरती कडव ने किया है। आपको ये ट्रेलर कैसा लगा हमे ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।
Advertisement