Advertisement
क्लासिकल सॉन्ग ‘चुरा लिया है तुमने…’ का नया अंदाज़ आपके दिल को भा जाएगा, देखें वीडियो
“चुरा लिया है तुमने ...” (Chura Liya Hai Tumne) बॉलीवुड के यादगार गानों मे से एक है। मल्टी टैलेंटेड सिंगर शर्ली सेतिया (Shirley Setia) ने इसे नए अंदाज़ मे पेश किया है।

“चुरा लिया है तुमने …” (Chura Liya Hai Tumne) बॉलीवुड के यादगार गानों मे से एक है। मल्टी टैलेंटेड सिंगर शर्ली सेतिया (Shirley Setia) ने इसे नए अंदाज़ मे पेश किया है। जो वाकई बेहद खूबसूरत लग रहा है। चुरा लिया है…. का ये अंदाज़ यकीनन आपके दिल को भा जाएगा।
Advertisement
कई बेहतरीन गानों का कवर करने के बाद अब शर्ली सेतिया ने अपने फैंस को फिल्म यादों की बारात के “चुरा लिया है…” का तोहफा दिया है। ऑरिजिनल गाना आशा भोसले और मोहम्मद रफ़ी ने गाया था और अब इस गाने को अभिजीत वाघानी ने एक म्यूजिकल वर्जन में फिर से तैयार किया है। जिसे शर्ली ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है। देखें वीडियो।
बता दें, “चुरा लिया है तुमको….” गाना काफी बड़े पैमाने पर हिट हुआ था और काफी सालों से लव ऐन्थम बना हुआ है। अब शर्ली ने भी अपनी प्यारी आवाज से इस गाने के असल फील को बरकरार रखते हुए नए अंदाज़ मे पेश किया है। शर्ली ने गाने को जो स्पेशल टच दिया है वो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
[यह भी पढ़ें:असीम रियाज और बार्बी मान का नया रोमांटिक गाना ‘तेरी गली’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो]
बता दें, शर्ली जल्द ही शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी अभिनीत फिल्म ‘निकम्मा ’से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। खैर, आपको शर्ली का ये गाना कैसा लगा हमें ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।
Advertisement