Advertisement
क्रिसमस के मौके पर एक दूसरे संग डेट पर निकले अर्जुन-मलाइका, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड जगत के पॉपुलर कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर दोनो एक दूसरे के साथ डेट पर निकले। कपल की खूबसूरत तस्वीरें देखते रह जाएंगे।

बॉलीवुड जगत के पॉपुलर कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। सोशल मीडिया पर कपल के रोमांस को लेकर खूब चर्चा होती है। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर कपल को क्रिसमस के ख़ास मौके पर स्पॉट हुए। बताया जा रहा है कि दोनो एक दूसरे के साथ डेट पर गए थें।
Advertisement
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें क्रिसमस के दौरान की बताई जा रही है, जहां कपल मलाइका की मॉम के घर जाता हुआ दिखाई दिया। वहीं दोनो सितारो के लुक की बात की जाए तो अर्जुन ने डार्क ग्रे कलर के स्वेटशर्ट में दिखें। उन्होंने डेनिम जींस के साथ ब्लैक शूज़ और सनग्लासेस का इस्तेमाल किया है।
वहीं मलाइका ने नेवी ब्लू रंग का वेलवेट रोपर का इस्तेमाल किया है। लुक को कम्पलीट करने के लिए कलरफुल स्टिलेटोस का इस्तेमाल किया है और हेयर को खुला रखा है। बता दें कि कई दिनों से कपल की शादी की ख़बरें आ रही थीं। हालांकि कपल ने अबतक इसपर कोई खुलासा नहीं किया है।
[यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने गर्लगैंग गैंग संग की जमकर मस्ती, वीडियो मे देखें कैसे डांस कर रही हैं]
वर्कफ्रंट की बात करें अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत हाल ही में रिलीज़ हुई। आशुतोष गोवरिकरके निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement