Advertisement
रज्जो ने ऐसे दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, देखें सोनाक्षी का शानदार ‘दबंग 3’ लुक
सलमान खान (salman khan) की दबंग 3 (dabangg 3) का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सलमान के ज़बरदस्त लूक के बाद अब दबंग 3 एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha) का एक और लूक भी सामने आ गया है।

सलमान खान (salman khan) की दबंग 3 (dabangg 3) का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सलमान के ज़बरदस्त लूक के बाद अब दबंग 3 एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha) का एक और लूक भी सामने आ गया है। करवा चौथ के मौके पर सोनाक्षी ने रज्जो के अवतार मे शुभकामनाएं दी हैं। सोनाक्षी छलनी से चांद के दीदार करती नज़र आ रही हैं।
Advertisement
सोनाक्षी सिन्हा ने नीली साड़ी पहनी है। साथ ही उन्होने ने अपने बालों मे गजरा भी लगाया है। चांद की रौशनी मे सोनाक्षी ख़ुद चांद से ज़्यादा हसीन लग रही हैं। दबंग 3 के रज्जो से रूबरू कराते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, “रज्जो पांडे यानि मिसेज चुलबुल पांडे की ओर से आप सभी पतिव्रता और दबंग पत्नियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं।” साथ ही सोनाक्षी ने रज्जो करवा चौथ को हैश टैग भी किया। देखें पोस्ट।
बता दें, फ़िल्म दबंग 3 वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है। फिल्म मे साउथ स्टार किच्छा सुदीप भी नज़र आएंगे।
[यह भी पढ़ें:सलमान खान ने बच्चों संग पानी मे लगाए गोते, तस्वीर शेयर कर कहा- “तुम्हारे भाई ने..”]
दबंग 3 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी। दबंग 3 के रज्जो का ये करवा चौथ लुक आपको कैसा लगा हमे ज़रूर बताइये। बॉलीवुड बबल पर मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।
Advertisement