Advertisement
दीपिका पादुकोण ने कुछ यूं खुलेआम पति रणवीर सिंह की काट दी मूंछ, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ
बॉलीवुड जगत के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में वायरल एक वीडियो में दीपिका ने रणवीर की मूंछ काट दी। इसके बाद वीडियो में जो आगे हुआ, उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी छाई रहती है। दोनो की अदाएं खूब पसंद की जाती है। हाल ही में कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। इस दौरान दोनो परिवार के साथ बालाजी मंदिर और अमृतसर के गोल्डन टेम्पल गए हुए थें। दोनो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पर अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां दीपिका, रणवीर के मूंछ काटती दिख रही हैं।
Advertisement
दीपिका और रणवीर का यह वीडियो फिल्मीज्ञान नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं सकते हैं रणवीर हाथ जोड़कर दीपिका के सामने खड़े हैं। लेकिन दीपिका उनकी मूंछ काटती जा रही हैं। वहीं मुंछ काटने के बाद जहां रणवीर शॉक्ड वाला एक्सप्रेशन दे रहे हैं। वहीं दीपिका मूंछ काटने के बाद बिल्कुल उसी तरह खुश हैं, जैसे उन्हें किसी जंग में बड़ी कामयाबी मिल रही हैं। बता दें कि रणवीर अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के दौरान से बड़ी मूंछो के साथ दिखाई देते रहे हैं। अब वीडियो में देखे कैसे खुलेआम दीपिका ने उनकी मूंछ काट रही हैं।
वहीं फिल्म की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एसिड पिड़िता की भूमिका निभा रहीं हैं, जिसका निर्देशन मेघना गुलज़ार कर रही हैं। इसके अलावा दीपिक पति रणवीर के साथ फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। मनोरंजन जगत की चटपटी ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: शादी की पहली सालगिरह मनाने तिरूपति पहुंचे दीपिका-रणवीर, देखें खूबसूरत वीडियो]
Advertisement