Advertisement
पति रणवीर को ऐसे अजीब ड्रेस में देख दीपिका ने कर दिया ट्रोल, तो लोगों ने कह दिया कुछ ऐसा
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अजीबो-गरीब पहनावे को लेकर जाने जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर वह अपने कुछ रंग बिरंगे अंदाज में नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर्दे पर जितने प्रोफेशनल नजर आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया में उतने ही दोनों अलग नजर आते हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में बेहद एक्टिव रहने वाले यह कपल अक्सर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स कर खिंचाई करते नजर आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले जहां रणवीर ने पत्नी दीपिका की पोस्ट में कमेंट्स कर ट्रोल किया था। वहीं अब दीपिका ने रणवीर को बेहद मजेदार अंदाज में ट्रोल किया है। देखें इधर…
Advertisement
गौरतलब है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अजीबो-गरीब पहनावे को लेकर जाने जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर वह अपने कुछ रंग बिरंगे अंदाज में नजर आए। बता दें कि अपने एक हालिया फोटोशूट की कुछ तस्वीरें रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर ग्रे पैंट-सूट के ऊपर हरा ओवरकोट पहने नजर आ रहे हैं। ऐसे में पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक तस्वीर में दीपिका ने कमेंट्स करते हुए सवाल किया, ‘कहां जा रहे हो?’

(यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की इन 6 एक्ट्रेसेस ने अपने आशिक़ों से रचाई शादी)






दिलचस्प बात ये है कि दीपिका पादुकोण का यह कमेंट लोगों को बेहद पसंद आ हरा है। इन दोनों रोमांटिक कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म ’83’ में पत्नी दीपिका के साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड की ऐसी ही चटपटी खबरें जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement