Advertisement
इतना बदल गई है करण सिंह ग्रोवर के ‘दिल मिल गए’ की यह एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें
'दिल मिल गए'(Dil Mil Gaye) की डॉ. रिद्धिमा गुप्ता अब पहले से बिल्कुल बदल गई हैं। लुक के साथ-साथ उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है।

2007 में टीवी शो ‘दिल मिल गए'(Dil Mil Gaye) मे अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शिल्पा आनंद (ओहाना शिवानंद) (Ohanna Shivanand) तो आपको याद ही होगा। इस शो में उनका नाम डॉ. रिद्धिमा गुप्ता था। शिल्पा के इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इसमें करण सिंह ग्रोवर (Karan Sing Grover) संग उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं अब शिल्पा आनंद कैसी दिखती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में और रूबरू करवाते हैं उनकी नई तस्वीरों से।
वैसे तो 12 साल में ओहाना काफी बदल चुकी हैं। उनमें गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। हालांकि यहां उनका वज़न पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। तो वह स्ट्रेट हेयर भी कर्ली हेयर में बदल चुके हैं। पर फैन्स उन्हें आज भी बेहद पसंद करते हैं। यहां तक उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूर होने के बाद अपना नाम शिल्पा आनंद से बदलकर ओहाना शिवानंद रख दिया। सोशल मीडिया पर उनके फैनफॉलोवर्स की अच्छी ख़ासी तादाद देखने को मिलती है। हालांकि उनका यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है इसके बावजूद लोग उनकी तस्वीरों पर तारीफ करना नहीं भूलते हैं। नीचे देखें उनकी लेटेस्ट तस्वीरें
ओहाना इंडस्ट्री से काफी दिनों से दूर हैं। लेकिन जब भी उनकी चर्चा होती है तो उनके शो दिल मिल गए को लोग ज़रूर याद करते हैं। यही नहीं फैन्स तो यह भी चाहते हैं कि ओहाना दुबारा अभिनय की दुनिया में कदम रखें। ख़ैर, हम भी यही चाहते हैं कि उनके फैन्स की ख्वहिश जल्द ही पूरी हो।
बता दें कि टीवी के अलावा शिल्पा ने बड़े पर्दे पर भी पर अपने अभिनय का जादू चलाया है। ओहाना ने यहां इकरार बाय चांस, दीवाना हो गए, अलर्ट 24×7, ब्लडी इश्क और ये है लॉलीपॉप जैसी कई फिल्में की। मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरों के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement