Advertisement
दुल्हन के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं दीपिका कक्कड़, देखें वायरल तस्वीर
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पर इस बार दीपिका दुल्हन बनकर सोशल मीडिया पर जलवे बिखेर रही हैं। ब्राइडल लुक में गज़ब की खूबसूरत लग रही हैं वह।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ‘बिग बॉस 12’ की विनर बनने के बाद दीपिका पूरे देश में लोगों के दिलों पर राज करने लगी। दीपिका के फैन्स की तादाद सोशल मीडिया पर काफी देखने को मिलती है। वहीं दीपिका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ उनकी खूबसूरत यहां छाई रहती हैं। कपल का रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। पर इस बार दीपिका दुल्हन बनकर यहां जलवे बिखेर रही हैं।
Advertisement
दरअसल दीपिका कक्कड़ ने अपने सोशल अकाउंट पर एक नई नवेली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्राइडल लुक में गज़ब की खूबसूरत लग रही हैं। यहां उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना है और इसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी ली है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर दीपिका की शादी हो चुकी है, तो फिर यह साज श्रृंगार किस लिए। तो जनाब हम आपको बता देते हैं कि दीपिका शादी करने जा रही हैं, घबराइए मत। दीपिका असल लाइफ में नहीं बल्कि अपने सीरियल ‘कहां हम कहां तुम’ में (Kha ham Khan tum) में दुल्हन बनने जा रही हैं। यहां वह अपने को एक्टर करण ग्रोवर से शादी करने जा रही हैं। दीपिका की इस ब्राइडल तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि फैन्स उन्हें जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो फिर देर किस बात की, आप भी नीचे देखें दीपिका की खूबसूरत तस्वीर..
वहीं ‘कहां हम कहां तुम’ की बात की जाए तो इसमें दीपिका के किरदार का नाम सोनाक्षी है और करण के किरदार का नाम रोहित है। शो में इन दिनो दोनो की शादी का प्लाट चल रहा है। इसके पहले करण ने सेट से सगाई की तस्वीर शेयर की थी।
आपको यह ख़बर कैसी लगी हमें ज़रूर बताइए। मनोरंजन जगत की लेटेस्ट अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
[यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ हुईं अस्पताल में भर्ती, तस्वीर शेयर कर पति शोएब इब्राहिम ने की यह अपील]
Advertisement