Advertisement
दिशा पटानी की बोल्ड तस्वीर देख टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने कह दिया कुछ ऐसा, जानिए फिर लोगों ने क्या कहा?
दिशा पटानी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर एक हॉट तस्वीर शेयर की। दिशा की इस तस्वीर को देख टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने कर दिया ऐसा कमेंट।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर दिशा काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनका हसीन अंदाज लोगो को खूब पसंद आता है। वैसे दिशा अपने स्टाइलस्टेटमेंट के साथ अक्सर एक्सिपेरिमेंट करती रहती हैं। यह बाते उनकी तस्वीरों में दिखाई देती हैं। हाल ही में दिशा ने एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से फैंस के साथ अपनी पर्पल कलर की स्पोर्ट्स ब्रा में तस्वीर शेयर की हैं। दिशा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Advertisement
तस्वीर को देख जहां लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। पर इस बार दिशा की इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) भी मर मिटी हैं। उन्हें दिशा की यह तस्वीर बेहद पसंद आई। यही वजह है कि वह तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। कृष्णा ने कमेंट में लिखा “बॉडी” इसके साथ उन्होने फायर का स्माइली भी रखा है। वहीं दिशा ने भी कृष्णा का शुक्रिया करते हुए लिखा “थैंक यू कृषू”।
नीचे देखें लोगों के कमेंट।
बता दें कि दिशा और टाइगर के अफेयर की ख़बरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। तो वहीं दोनो को अक्सर एक दूसरे के साथ लंच डेट या डिनर डेट पर देखा जाता रहा है।
[यह भी पढ़ें: दिशा पटानी ने खरीदी बेहद महंगी एसयूवी कार! कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप]
दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘मलंग’ में दिशा के साथ अनिल कपूर, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि दिशा पटानी इसके पहले सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आईं थी। बॉलीवुड की ऐसी ही चटपटी खबरें जानने के लिए बॉलीवुड बबल के साथ बने रहें।
Advertisement