Advertisement
अफेयर की ख़बरों के बीच टाइगर श्रॉफ को लेकर दिशा पटानी ने कह दिया ऐसा कुछ
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफेयर की ख़बरें आती रहती हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) का नाम भी खूब सुनने में आता है। वहीं हाल ही में दिशा ने टाइगर के बारे में अपने दिल की बात कह दी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफेयर की ख़बरें आती रहती हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) का नाम भी खूब सुनने में आता है। ये दोनो सितारे कभी-कभी अफेयर तो कभी ब्रेकअप की ख़बरें को लेकर सुर्खियो में रहते हैं। हालांकि कपल को अक्सर एक दूसरे के साथ कपल स्पॉट किए जाते हैं। पर दिशा और टाइगर ने कभी भी अपने अफेयर की ख़बरों को सबके सामने स्वीकार नहीं किया है। दोनो हमेशा से एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते आए हैं।
Advertisement
वहीं हाल ही में दिशा पटानी ने बताया कि उन्हें टाइगर की कौन सी चीज सबसे ज्यादा पसंद है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार जब दिशा से पूछा गया कि उन्हें बॉलीवुड में कौन सा एक्शन स्टार पसंद है, तो उन्होंने कहा, “बॉलीवुड में मेरे पसंदीदा एक्शन स्टार हैं टाइगर श्रॉफ। कोई भी वह नहीं कर सकता जो वह करता है।” बता दें कि जब भी टाइगर अपनी कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करते हैं, तो अक्सर दिशा उसपर कमेंट करती हैं।
[यह भी पढ़ें: दिशा पटानी ने खोले अपने बेडरूम सीक्रेट, रात को यादगार बनाने के लिए करती हैं कुछ ऐसा]
वहीं दोनो सितारो के वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 3 की शूटिंग कर रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख नज़र आएंगे। यह फिल्म अगले साल 6 मार्च 2020 को सिनेमा घरो में रिलीज़ होगी। वहीं दिशा, मोहित सुरी की फिल्म मलंग में नज़र आएंगी। फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर नज़र आएंगे। इसके अलावा दिशा सलमान खान की राधे में भी दिखाई देंगी।
Advertisement